सिद्धार्थनगर | गोविंद कुमार (बस्ती मंडल न्यूज़)
सिद्धार्थनगर जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिषेक महाजन ने जिले के 4 प्रभारी निरीक्षकों (Inspectors) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला सूची जारी की है। बस्ती मंडल न्यूज़ के रिपोर्टर गोविंद कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
इन थानों के बदले गए प्रभारी
जारी की गई सूची के अनुसार, इटवा, मिश्रौलिया और एएचटी (AHT) थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादलों का विवरण इस प्रकार है:
संजय कुमार मिश्र: आईजीआरएस शाखा से अब प्रभारी निरीक्षक, थाना इटवा बनाए गए हैं।
रविन्द्र सिंह: इटवा थाने से हटाकर अब प्रभारी निरीक्षक, थाना एएचटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोज कुमार श्रीवास्तव: एएचटी थाने से अब प्रभारी निरीक्षक, थाना मिश्रौलिया नियुक्त किए गए हैं।
राजेश कुमार तिवारी: मिश्रौलिया थाने से हटाकर अब उन्हें प्रभारी, आईजीआरएस शाखा की कमान दी गई है।
प्रशासनिक मजबूती के लिए लिया गया फैसला
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बस्ती मंडल न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया है कि कानून-व्यवस्था और जन शिकायतों (IGRS) के निस्तारण में तेजी लाने के लिए यह बदलाव किया गया है। देर रात आए इस आदेश के बाद सोमवार को पूरे दिन जिले के पुलिस महकमे में हलचल बनी रही।
ऐसी ही सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिये बस्ती मंडल न्यूज़ के साथ।
बस्ती मंडल न्यूज़—आपका क्षेत्र, आपकी आवाज़।

0 टिप्पणियाँ